च – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

(‘च’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची) पर्याय का अर्थ है – समान। अतः समान अर्थ व्यक्त करने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द (Synonym words) कहते हैं। इन्हें प्रतिशब्द या समानार्थक शब्द भी कहा जाता है। व्यवहार में पर्याय या पर्यायवाची शब्द ही अधिक प्रचलित हैं। विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु पर्यायवाची शब्दों की सूची प्रस्तुत है-

च - पर्यायवाची शब्द

‘च’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

शब्दपर्यायवाची
चन्द्रचाँद, सुधांशु, सुधाधर, राकेश, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति, मृगांक, कलानिधि, हिमांशु, इंदु, सुधाकर, विधु, शशि, चंद्रमा, तारापति।
चंद्रमाचाँद, हिमांशु, इंदु, सुधांशु, विधु, तारापति, चन्द्र, शशि, कलाधर, निशाकर, मृगांक, राकापति, हिमकर, राकेश, रजनीश, निशानाथ, सोम, मयंक, सारंग, सुधाकर, कलानिधि।
चरणपद, पग, पाँव, पैर, पाद।
चतुरविज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य।
चोरतस्कर, दस्यु, रजनीचर, मोषक, कुम्भिल, खनक, साहसिक।
चाँदनीचन्द्रिका, कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रमरीचि, उजियारी, चन्द्रप्रभा, जुन्हाई।
चाँदीरजत, सौध, रूपा, रूपक, रौप्य, चन्द्रहास।
चन्द्रिकाचाँदनी, ज्योत्स्ना, कौमुदी।
चंटचालाक, घाघ, काइयाँ।
चंडीदुर्गा, अंबा, काली, कालिका, जगदंबिका, भगवती।
चंदनगंधराज, गंधसार, मलयज।
चंद्रशेखरमहादेव, शिव, शंभु, शंकर, महेश्वर, नीलकंठ, आशुतोष।
चक्षुनैन, आँख, दीदा, लोचन, नेत्र, नयन।
चतुराननविधाता, ब्रह्मा, सृष्टा, सृष्टिकर्ता।
चनाचणक, रहिला, छोला।
चर्मकारमोची, चमार, पादुकाकार।
चारबागबाग, बगीचा, उपवन, उद्यान।
चारुकमनीय, मनोहर, आकर्षक, खूबसूरत।
चावलतंदुल, धान, भात।
चिट्ठीपत्र, पाती, खत।
चिरागदीया, दीपक, दीप, शमा।
चूहामूसा, मूषक, मुसटा, उंदुर।
चेरीदासी, सेविका, बाँदी, नौकरानी, अनुचरी।
चेलाशागिर्द, शिष्य, विद्यार्थी।
चेहराशक्ल, आनन, मुख, मुखड़ा।
चोरीस्तेय, चौर्य, मोष, प्रमोष।
चौकन्नासचेत, सजग, सावधान, जागरूक, चौकस।
चौकीदारप्रहरी, पहरेदार, रखवाला।
चौमासावर्षाकाल, वर्षाऋतु, बरसात।
चोटीमूर्धा, शीश, सानु, शृंग।

पर्यायवाची शब्द सूची

Paryayvachi Shabd