"ड" से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
डंडा के पर्यायवाची -
सोंटा, छड़ी, लाठी।
डाली के पर्यायवाची -
भेंट, उपहार।
डंका के पर्यायवाची -
नगाड़ा, भेरी, दुंदभि, धौंसा।
डंस के पर्यायवाची -
मच्छर, मस, डाँस, मच्छड़।
डगर के पर्यायवाची -
राह, रास्ता, पथ, मार्ग, पंथ।
डर के पर्यायवाची -
खौफ, भय, दहशत, भीति।
डाकू के पर्यायवाची -
दस्यु, लुटेरा, डकैत, बटमार, राहजन।
डाल के पर्यायवाची -
डाली, टहनी, वृंत, शाखा।
डाह के पर्यायवाची -
द्वेष, ईर्ष्या, जलन, कुढ़न।
डोली के पर्यायवाची -
पालकी, डोला, मियाना।
"ढ" से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
ढब के पर्यायवाची -
ढंग, रीति, तरीका, ढर्रा।
ढाँचा के पर्यायवाची -
पंजर, ठठरी।
ढील के पर्यायवाची -
शिथिलता, सुस्ती, अतत्परता।
ढूँढ के पर्यायवाची -
खोज, तलाश।
ढँग के पर्यायवाची -
शऊर, सलीका, कायदा, तौरतरीका।
ढिंढोरा के पर्यायवाची -
मुनादी, ढँढोरा, डुगडुगी, डौंड़ी।
ढिग के पर्यायवाची -
समीप, निकट, पास, आसन्न।
ढिबरी के पर्यायवाची -
दीया, चिराग, डिबिया, लैंप।
ढीठ के पर्यायवाची -
धृष्ट, उद्दंड, दुस्साहसी।
ढोंग के पर्यायवाची -
पाखंड, प्रपंच, आडम्बर, ढोंगबाजी।
ढोल के पर्यायवाची -
ढोलकी, ढोलक, पटह, प्रणव।
ढोर के पर्यायवाची -
चौपाया, मवेशी।
"त" से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
तालाब के पर्यायवाची -
सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, ह्रद, पद्याकर , पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग।
तोता के पर्यायवाची -
सुग्गा, शुक, सुआ, कीर, रक्ततुण्ड, दाड़िमप्रिय।
तरुवर के पर्यायवाची -
वृक्ष, पेड़, द्रुम, तरु, विटप, रूंख, पादप।
तलवार के पर्यायवाची -
असि, कृपाण, करवाल, खड्ग, शमशीर चन्द्रहास।
तरकस के पर्यायवाची -
तूण, तूणीर, त्रोण, निषंग, इषुधी।
तामरस के पर्यायवाची -
कमल, पंकज, सरसिज, नीरज, पुण्डरीक, इन्दीवर।
तिमिर के पर्यायवाची -
तम, अंधकार, अंधेरा, तमिस्त्रा।
तंगदस्त के पर्यायवाची -
तंगहाल, गरीब, फटेहाल, निर्धन।
तंज के पर्यायवाची -
कटाक्ष, ताना, व्यंग्य, फबती, छींटाकशी।
तंदुल के पर्यायवाची -
धान, चावल, अक्षत, चाउर।
तकदीर के पर्यायवाची -
किस्मत, मुकद्दर, नसीब, भाग्य, प्रारब्ध।
तट के पर्यायवाची -
कगार, किनारा, कूल, तीर, साहिल।
तटिनी के पर्यायवाची -
नदी, सरिता, दरिया, सलिला, तरंगिणी।
तड़ाग के पर्यायवाची -
जलाशय, सरोवर, तालाब, पोखर।
तड़ित के पर्यायवाची -
विद्युत, बिजली, दामिनी, सौदामिनी, गाज।
तथागत के पर्यायवाची -
बुद्ध, सिद्धार्थ, बोधिसत्व, गौतम।
तदबीर के पर्यायवाची -
तरकीब, उपाय, युक्ति।
तन के पर्यायवाची -
काया, देह, शरीर, बदन, तनु।
तपस्वी के पर्यायवाची -
तापस, मुनि, संन्यासी, तपसी, बैरागी।
तपेदिक के पर्यायवाची -
टी.बी., दिक, यक्ष्मा, राजयक्ष्मा।
तबाह के पर्यायवाची -
ध्वस्त, नष्ट, बरबाद।
तम के पर्यायवाची -
अँधेरा, अंधकार, तिमिर, अँधियारा।
तमा के पर्यायवाची -
रजनी, रात, निशा, रात्रि।
तमारि के पर्यायवाची -
सूरज, सूर्य, दिवाकर, दिनकर, आदित्य, भानु, भास्कर।
तरनी के पर्यायवाची -
नौका, नाव, किश्ती, नैया।
तरुण के पर्यायवाची -
युवक, युवा, जवान, नौजवान।
तरुणाई के पर्यायवाची -
युवावस्था, यौवन, जवानी, जोबन।
तहजीब के पर्यायवाची -
संस्कृति, सभ्यता, तमद्दुन।
तिजारत के पर्यायवाची -
व्यवसाय, व्यापार, सौदागरी।
तिरिया के पर्यायवाची -
स्त्री, औरत, महिला, ललना।
तीमारदारी के पर्यायवाची -
सेवाटहल, परिचर्या, सेवासुश्रूषा।
तुरंग के पर्यायवाची -
घोड़ा, अश्व, हय, घोटक, तुरग।
तुला के पर्यायवाची -
तराजू, काँटा, धर्मकाँटा।
त्वचा के पर्यायवाची -
चर्म, चमड़ा, चमड़ी, खाल।
तीर के पर्यायवाची -
शर, बाण, विशिख, शिलीमुख, अनी, सायक।
"थ" से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
थोड़ा के पर्यायवाची -
अल्प, न्यून, जरा, कम।
थाती के पर्यायवाची -
जमापूँजी, धरोहर, अमानत।
थाक के पर्यायवाची -
ढेर, समूह।
थप्पड़ के पर्यायवाची -
तमाचा, झापड़।
थकान के पर्यायवाची -
थकावट, श्रांति, क्लांति।
थल के पर्यायवाची -
स्थान, स्थल, भूमि, जगह।
थवई के पर्यायवाची -
राज, राजगीर, मिस्त्री, राजमिस्त्री।
थोथा के पर्यायवाची -
सारहीन, खोखला, खाली।
थोबड़ा के पर्यायवाची -
मुखड़ा, मुँह, थूथन।
थंभ के पर्यायवाची -
खंभ, खंभा, स्तम्भ।
"द" से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
दूध के पर्यायवाची -
दुग्ध, दोहज, पीयूष, क्षीर, पय, गौरस, स्तन्य।
दास के पर्यायवाची -
नौकर, चाकर, सेवक, परिचारक, अनुचर, भृत्य, किंकर।
दुःख के पर्यायवाची -
पीड़ा, कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, संकट, क्लेश, यातना, यन्तणा, शोक, खेद, पीर,।
देवता के पर्यायवाची -
सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, निर्जर, त्रिदश, गीर्वाण, अदितिनंदन, अमर्त्य, अस्वप्न, आदितेय, दैवत, लेख, अजर, विबुध।
द्रव्य के पर्यायवाची -
धन, वित्त, सम्पदा, विभूति, दौलत, सम्पत्ति।
दैत्य के पर्यायवाची -
असुर, इंद्रारि, दनुज, दानव, दितिसुत, दैतेय, राक्षस।
दधि के पर्यायवाची -
दही, गोरस, मट्ठा, तक्र।
दरिद्र के पर्यायवाची -
निर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन।
दिन के पर्यायवाची -
दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान, वासर, अह्न।
दीन के पर्यायवाची -
ग़रीब, दरिद्र, रंक, अकिंचन, निर्धन, कंगाल।
दीपक के पर्यायवाची -
दीप, दीया, प्रदीप।
दुष्ट के पर्यायवाची -
पापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल, पामर।
दाँत के पर्यायवाची -
दशन, रदन, रद, द्विज, दन्त, मुखखुर।
दर्पण के पर्यायवाची -
शीशा, आरसी, आईना, मुकुर।
दुर्गा के पर्यायवाची -
चंडिका, भवानी, कुमारी, कल्याणी, सिंहवाहिनी, कामाक्षी, सुभद्रा, महागौरी, कालिका, शिवा, चण्डी, चामुण्डा।
दया के पर्यायवाची -
अनुकंपा, अनुग्रह, करुणा, कृपा, प्रसाद, संवेदना, सहानुभूति, सांत्वना।
देव के पर्यायवाची -
अमर, देवता, सुर, निर्जर, वृन्दारक, आदित्य।
दंगल के पर्यायवाची -
कुश्ती, मल्लयुद्ध, पहलवानी, बाहुयुद्ध।
दक्ष के पर्यायवाची -
निपुण, प्रवीण, चतुर, कुशल, होशियार।
दनुज के पर्यायवाची -
असुर, दानव, दैत्य, राक्षस, निशाचर।
दम के पर्यायवाची -
ताकत, बल, शक्ति, दमखम।
दर के पर्यायवाची -
भाव, मूल्य, रेट, कीमत।
दरख्त के पर्यायवाची -
वृक्ष, तरु, पेड़, विटप, द्रुम।
दरियादिल के पर्यायवाची -
उदार, दानी, दानशील, फ़राख़दिल।
दरीचा के पर्यायवाची -
खिड़की, गवाक्ष, झरोखा।
दशकंधर के पर्यायवाची -
दशानन, लंकापति, दशकंठ, रावण।
दशरथ के पर्यायवाची -
अवधेश, कौशलपति, दशस्यंदन, रावण।
दस्तूर के पर्यायवाची -
रीति के पर्यायवाची - रिवाज, प्रथा, परंपरा, चलन।
दादा के पर्यायवाची -
पितामह, बाबा, आजा।
दादुर के पर्यायवाची -
मेंढक, मंडूक, भेक।
दारा के पर्यायवाची -
बीवी, पत्नी, अर्धांगिनी, वामांगिनी, गृहणी।
दिनकर के पर्यायवाची -
सूरज, सूर्य, भानु, भास्कर, दिवाकर, रवि, दिवेश, दिनेश।
दिवंगत के पर्यायवाची -
स्वर्गीय, मृत, मरहूम, परलोकवासी।
दीदा के पर्यायवाची -
नेत्र, नयन, आँख, चक्षु।
दुनिया के पर्यायवाची -
जग, जगत, खलक, जहान, विश्व, संसार, भव।
दुर्गुण के पर्यायवाची -
अवगुण, ऐब, बुराई, खामी।
दुर्जन के पर्यायवाची -
दुष्ट, खल, शठ, असज्जन।
दुर्भिक्ष के पर्यायवाची -
अकाल, दुकाल, दुष्काल, सूखा।
दुर्लभ के पर्यायवाची -
अलभ्य, दुष्प्राप्य, अप्राप्य।
दुविधा के पर्यायवाची -
कशमकश, पशोपेश, असमंजस, अनिश्चय।
दुश्मन के पर्यायवाची -
रिपु, वैरी, अरि, शत्रु, बैरी।
दुष्कर के पर्यायवाची -
कठिन, दुसाध्य, दूभर, मुश्किल।
देश के पर्यायवाची -
राष्ट्र, राज्य, मुल्क।
देशज के पर्यायवाची -
देशजात, देशीय, देशी, मुल्की, वतनी।
देशाटन के पर्यायवाची -
यात्रा, विहार, पर्यटन, देशभ्रमण।
देहाती के पर्यायवाची -
ग्रामवासी, ग्रामीण, ग्राम्य।
द्राक्षा के पर्यायवाची -
अंगूर, दाख, रसा, रसाला।
द्वेषी के पर्यायवाची -
विद्वेषी, ईर्ष्यालु, विरोधी।
द्वैत के पर्यायवाची -
जोड़ा, युगल, द्वय, यमल, युग, युति।
द्वैपायन के पर्यायवाची -
वेदव्यास, व्यास, पाराशर, कृष्ण।
देह के पर्यायवाची -
काया, तन, शरीर, वपु, गात।
पर्यायवाची शब्द सूची:
अ आ इ, ई उ, ऊ ऋ,ए,ऐ,ओ,औ क ख ग घ च छ,ज,ट,ठ ड,ढ़,त,थ,द ध न प फ ब भ म य,र,ल,व श,स,ष,ह