ध – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

(‘ध’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची) पर्याय का अर्थ है – समान। अतः समान अर्थ व्यक्त करने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द (Synonym words) कहते हैं। इन्हें प्रतिशब्द या समानार्थक शब्द भी कहा जाता है। व्यवहार में पर्याय या पर्यायवाची शब्द ही अधिक प्रचलित हैं। विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु पर्यायवाची शब्दों की सूची प्रस्तुत है-

ध - पर्यायवाची शब्द

‘ध’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

शब्द पर्यायवाची
धन दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त।
धरती धरा, धरती, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा।
धंधा आजीविका, उद्योग, कामधंधा, व्यवसाय।
धनंजय अर्जुन, सव्यसाची, पार्थ, गुड़ाकेश, बृहन्नला।
धनु धनुष, पिनाक, शरासन, कोदंड, कमान, धनुही।
धराधर पर्वत, पहाड़, शैल, मेरु, महीधर, भूधर।
धराधीश सम्राट, शहंशाह, नृप, नरेश, महीप, महीपति।
धात्री धाय, उपमाता, आया, दाई।
धान चावल, चाउर, तंदुल, शालि, व्रीहि।
धी अक्ल, दिमाग, बुद्धि, मति, प्रज्ञा, मेधा, विवेक।
धीरज सब्र, संतोष, तसल्ली, धैर्य, दिलासा।
धीवर मछुहारा, मछुआरा, मत्स्यजीवी।
धेनु गऊ, गाय, गैया, गौ, गोमाता, सुरभि।
ध्येय प्रयोजन, अभिप्राय, लक्ष्य, मकसद, उद्देश्य।
ध्वज झंडा, ध्वजा, केतन, केतु।
ध्वनि नाद, रव, स्वर, ताल, आवाज।
धनुष चाप्, शरासन, कमान, कोदंड, पिनाक, सारंग, धनु।

पर्यायवाची शब्द सूची

Paryayvachi Shabd