उ और ऊ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

(‘उ और ऊ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची) पर्याय का अर्थ है – समान। अतः समान अर्थ व्यक्त करने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द (Synonym words) कहते हैं। इन्हें प्रतिशब्द या समानार्थक शब्द भी कहा जाता है। व्यवहार में पर्याय या पर्यायवाची शब्द ही अधिक प्रचलित हैं। विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु पर्यायवाची शब्दों की सूची प्रस्तुत है-

उ - पर्यायवाची शब्द

‘उ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

शब्द पर्यायवाची
उपवन बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन।
उक्ति कथन, वचन, सूक्ति।
उग्र प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट।
उचित ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य।
उच्छृंखल उद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी।
उजड्ड अशिष्ट, असभ्य, गँवार, जंगली, देहाती, उद्दंड, निरकुंश।
उजला उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल।
उजाड जंगल, बियावान, वन।
उजाला प्रकाश, रोशनी, चाँदनी।
उत्कर्ष समृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उठान।
उत्कृष्ट उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा।
उत्कोच घूस, रिश्वत।
उत्पति उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय।
उद्धार मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई।
उपाय युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न।
उज्र ऐतराज, विरोध, आपत्ति।
उत्थान उत्कर्ष, प्रगति, उन्नयन।
उत्साह उमंग, जोश, उछाह।
उदार फ़राख़दिल, क्षीरनिधि, दरियादिल, दानशील, दानी।
उदाहरण मिसाल, नजीर, दृष्टांत।
उद्दंड ढीठ, अशिष्ट, बेअदब, गुस्ताख़।
उद्देश्य लक्ष्य, प्रयोजन, मकसद।
उद्यान बगीचा, बाग, वाटिका, उपवन।
उन्नति प्रगति, तरक्की, विकास, उत्कर्ष।
उपकार भेंट, नजराना, तोहफा।
उपहास परिहास, मजाक, खिल्ली।
उपानह खड़ाऊँ, पनही, पादुका, पदत्राण।
उमा गौरी, गौरा, गिरिजा, पार्वती, शिवा, शैलजा, अपर्णा।
उम्मीद आशा, आस, भरोसा।
उर हृदय, दिल, वक्षस्थल।
उरग सर्प, साँप, नाग, फणी, फणधर, मणिधर, भुजंग।
उलूक उल्लू, चुगद, खूसट, कौशिक, घुग्घू।
उषा सुबह, भोर, भिनसार, अलस्सुबह, ब्रह्ममुहूर्त।
उष्णीष मुंड़ासा, पगड़ी, साफा, पाग, मुरेठा।
ऊ - पर्यायवाची शब्द

‘ऊ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द:

शब्द पर्यायवाची
ऊँचा तुंग, उच्च, बुलंद, गगनस्पर्शी।
ऊँट करभ, उष्ट्र, लंबोष्ठ, साँड़िया।
ऊखल ओखली, उलूखल, कूँडी।
ऊसर अनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, वंध्य।
ऊधम उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी।

पर्यायवाची शब्द सूची

Paryayvachi Shabd